रोहतक,
23 जनवरी। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित
बैठक में हरियाणा के मीडियाकर्मियों की 22 सूत्री मांगों को लेकर
प्रस्तावित आन्दोलन को हरसम्भव समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।
उक्त जानकारी यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष संजय राठी ने दी। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय बैठक में मीडियाकर्मियों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी तथा भविष्य की रूपरेखा तय की गयी। सर्वाधिक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी तथा भविष्य की रूपरेखा तय की गई। सर्वाधिक महत्वपूर्ण मुद्दे के रूप में मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशें लागू करवाने के लिए देशभर के पत्रकारों को संगठित होने का आह्वान किया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय राठी ने बताया कि मीडियाकर्मियों ठेके पर रखे जाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर बैठक में गहन चिन्ता व्यक्त की गयी। कार्यकारिणी के सदस्यों का मत था कि मीडियाकर्मियों को ठेके पर रखे जाने से पत्रकारिता के स्तर में गिरावट आयी है। पत्रकार सत्य और तथ्य के साथ प्रबन्धन के दबाव में खिलवाड़ कर रहे हैं। जिसके चलते जनपक्षीय पत्रकारिता का हृास हुआ है। इसी कारण पूरे मीडिया जगत के समक्ष विश्वसनीयता का संकट खड़ा हो गया है। एन.यू.जे. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय राठी ने आगे बताया कि पूरे देश में मीडियाकर्मियों पर हमले बढ़ रहे हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में उग्रवादी गतिविधियों के कारण मीडियाकर्मियों को भावी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मीडियाकर्मियों पर निरन्तर हमले हो रहे हैं। जिसके चलते मीडियाकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसीलिये मीडिया प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की सर्वसम्मति से मांग की गयी।
यूनियन के उपाध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में पेड न्यूज की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की गयी। पेड न्यूज का प्रचलन पूरे लोकतांत्रिक ढांचे के लिये घातक है। जिसके चलते पूरे मीडिया जगत की विश्वसनीयता पर प्रश्र चिन्ह लग गया है। यूनियन द्वारा आने वाले लोकसभा चुनावों में पेड न्यूज पर प्रभावी रोकथाम की मांग की गयी।
हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही ज्वाईन्ट एक्शन कमेटी का विस्तार किया जायेगा। कमेटी में सभी यूनियनों के साथ-साथ प्रदेश से प्रकाशित लघु एवं मध्यम दर्जे के सम्पादकों को लिया जायेगा। इसके अलावा हरियाणा को कवर करने वाले न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों को भी समिति में लिया जायेगा। कमेटी की शीघ्र ही बैठक बुलाई जायेगी। जिसमें प्रदेश के पत्रकारों की 22 सूत्रीय मांगों पर भावी रणनीति तय की जायेगी।
प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जमदेशपुर में आयोजित दो दिवसीय बैठक में हरियाणा से 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। जिसमें कार्यकारिणी के सदस्य संदीप मलिक, संजय राय, सुरेन्द्र दुआ, दीपक खोखर, जसबीर मलिक, सुभाष बजाज तथा मय्यड़ दुआ शामिल थे।

No comments:
Post a Comment